होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN : विश्वप्रसिद्ध नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल का भांग से राजा के रूप में श्रृंगार

UJJAIN : विश्वप्रसिद्ध नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल का भांग से राजा के रूप में श्रृंगार

UJJAIN : भगवान् शिव धरती फाड़कर महाकाल के रूप में प्रकट हुए हैं। नाराज शिव जी ने अपनी एक हुंकार से दूषण को भस्म कर दिया। भक्तो की वही रुकने की मांग से अभिभुत होकर भगवान् वहा विराजमान हो गए। इसी वजह से इस जगह का नाम महाकालेश्वर पड़ा, जिसे महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता हैं।महाकालेश्वर की मूर्ति दक्षिण में होने के कारन दक्षिण मुखी मानी जाती हैं महाकाल मंदिर के ऊपर गर्भगृह में ओम्कारेश्वर शिव की मूर्ति प्रतिष्ठित हैं  भारत के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक महाकाल में लिंगम स्वयं के भीतर से शक्ति को प्राप्ति करने के लिए माना जाता हैं विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भगवान महाकाल का भांग से राजा के रूप में श्रृंगार कर मखाने की माला अर्पित की गई।श्री महाकालेश्वर के मस्तक पर रजत ॐ के साथ चन्दन सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

 

 


संबंधित समाचार