होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: मुरैना में आज चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रत्याशी के हित में करेगी प्रचार, कांग्रेसियों का होगा शक्ति प्रदर्शन

MP POLITICS: मुरैना में आज चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रत्याशी के हित में करेगी प्रचार, कांग्रेसियों का होगा शक्ति प्रदर्शन

मुरैना: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण पूरा हो चुका है। तो वही तीसरे चरण का चुनाव होने में महज कुछ दिनों का समय बचा है। ऐसे में बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस ने भी प्रचार प्रसार का दौर तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जनता को साधने के लिए आज प्रियंका गांधी मुरैना के दौरे पर है। जहां पर वो प्रत्याशी सत्यपाल सिंह नीटू सिकरवार के समर्थन में जनसभा कर जनता समर्थन की अपील कर रही है। 

ग्वालियर-चंबल पर कांग्रेस का ज्यादा फोकस

बता दें कि तीसरे चरण का चुनाव मध्य प्रदेश में 07 मई को होने जा रहा है। 9 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में ग्वालियर-चंबल पर कांग्रेस का ज्यादा फोकस है। इसी कड़ी में राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर पहुंची है। जहां पर वो बीजेपी की खामियां गिनाकर कांग्रेस के हित में जनता से वोट करने  की अपील कर रही है। 

सभा का आयोजन मेला ग्राउंड मैदान में 

प्रियंका गांधी की सभा का आयोजन मेला ग्राउंड मैदान में किया गया है। जहां पर प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, अरुण यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम सभा में शामिल होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। 


संबंधित समाचार