होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Death on Track : खुले में शौच करना पड़ा जान पर भारी, दो युवतियों की मौत

Death on Track : खुले में शौच करना पड़ा जान पर भारी, दो युवतियों की मौत

उमरिया। वैसे तो सरकार ने गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चालू की हैं। जिनमें से एक शौचालय निर्माण कराना भी है। सरकार द्वार कई गांवों में शौचालय निर्माण कराया गया है, लेकिन फिर भी कई जगहों पर लोग आज भी बाहर शौच के लिए जाया करते हैं। ऐसे ही बाहर शौच के लिए जाना दो लड़कियों के लिए मौत का कारण बन गया। उमरिया से एक केस सामने आया है जिसमें रेल्वे ट्रैक पर शौच के लिए गई दो किशोरियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। 

शौच के लिए गई थी ट्रैक पर 

जानकारी के मुताबिक मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सस्तरा का है। जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सस्तरा की रहना वाली दो युवतियां खुले में शौच करने के लिए रेल्वे ट्रेक पर गई थी। इसी दौरान आई ट्रेन ने दोनों को रौंद दिया। मामला देर रात का है। अचानक आई ट्रेन के कारण दोनों संभल भी न सकी और कटने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मौके पर छानबीन भी की जा रही है, पुसलिस ने मर्ग कायम कर लिया गया है। घटना में मृत किशोरियों की शिनाख्त कर ली गई है। इनका नाम रिंकी कोल 14 वर्ष और पारो कोल 12 वर्ष बताया जा रहा है। 
 


संबंधित समाचार