होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार सूमो, हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार सूमो, हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

महासमुंद। महासमुंद से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे-53 में टेका गांव के पास खड़े ट्रक से तेज रफ़्तार सूमो जा टकराई हैं। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें की यह पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है। ये हादसा इतना भयंकर था कि सूमो वाहन के परखच्चे उड़ तक गए है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सूमो वाहन पंश्चिम बंगाल से मजदूरों को लेकर महाराष्ट्र जा रही थी। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहार रेफर किया गया है। सूमो चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है।


संबंधित समाचार