होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अश्विन जोशी बीजेपी : पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी होंगे बीजेपी में शामिल!

अश्विन जोशी बीजेपी : पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी होंगे बीजेपी में शामिल!

अश्विन जोशी बीजेपी : मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए आज झटके का दिन साबित होता जा रहा है। सबसे पहले इंदौर कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने बीजेपी का दामन थाम लिया, उनके साथ कांग्रेस से चुनाव लड़े राजा मंधवानी भी बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने की खबर आई और अब इंदौर के तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार कांग्रेस से विधायक रह चुके अश्विन जोशी के बीजेपी में शामिल होने की अटकले लगाई जाने लगी है। 

खबर है कि पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी बीजेपी में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो चुके है। बताया जा रहा है कि अश्विन जोशी भी बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। अश्विन जोशी अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे है। जोशी बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन इंदौर कांग्रेस में बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी कर सभी को चौंका दिया है। 


संबंधित समाचार