होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Blast in the bore of Dongargaon: बोर में ब्लास्ट होने से व्यक्ति के उड़े चीथड़े, इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

Blast in the bore of Dongargaon: बोर में ब्लास्ट होने से व्यक्ति के उड़े चीथड़े, इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव। Blast in the bore of Dongargaon: जिले के डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जामसरार गांव में एक फार्म हॉउस के बोर में ब्लास्ट हो गया जिससे एक व्यक्ति के परखच्चे उड़ गए।  रोज की तरह वह व्यक्ति बोर चालू करने गया था और यह हादसा हो गया। विस्फोट इतनी जबर्दश्त थी की शरीर के चीथड़े उड़ गए।  धमाके के बाद मजदूर लगभग 30 फ़ीट दूर जा गिरा। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। 

Blast in the bore of Dongargaon: धमाके की जोरदार आवाज सुनकर आस पास के लोग जब फार्म हॉउस में फुहुचे तो यह मंजर देखकर सन्न रह गए। लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी डोंगरगांव पुलिस को दी गयी।  जानकारी अनुसार जामसरार स्थित फार्म हाउस डोंगरगांव निवासी संतोष वैष्णव का बताया जा रहा है और फार्म हॉउस ग्राम मनेरी निवासी नरेश कुमार ओडी डेढ़ साल से इस फार्म हॉउस में काम कर रहा था। रोज की तरह ही सुबह 07.00 बजे आकर उसने पानी देने के लिए बोर चालू किया वैसे ही अचानक बोर में जोरदार ब्लास्ट हुआ और ब्लास्ट होते ही मजदूर नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी।  

Blast in the bore of Dongargaon: इस मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और बोर में ब्लास्ट होने के कारणों की जाँच की जा रही है।  पुलिस मामले में फोरेंसिक टीम की मदद भी ले रही है जिससे ब्लास्ट के मुख्य कारणों का पता लगाया जा सके।  


संबंधित समाचार