होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लखनऊ में बारिश, भारत साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच शुरू होगा देर से, बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर पर दी जानकारी

लखनऊ में बारिश, भारत साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच शुरू होगा देर से, बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर पर दी जानकारी

SPORTS : आज 6 अक्टूबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले से पहले लखनऊ में खूब बारिश हुई है। यहां तक कि 1 बजकर 10 मिनट के करीब फिर से हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई है और पिच को कवर किया गया था।

हालांकि, अच्छी खबर ये है कि अब पिच से कवर हटाए जा रहे हैं और लखनऊ में बारिश रुक गई है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। अभी भी हालांकि तेज हवाएं चल रही हैं लेकिन मैच होने की संभावना अभी बनी हुई है। नए टाइम के मुताबिक अब डेढ़ बजे टॉस होने की संभावना है। बारिश की वजह से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच देर से शुरू किए जाने की घोषणा बीसीसीआई ने की थी। शेड्यूल के मुताबिक पहले वनडे मैच की पहली गेंद भारतीय समय के अनुसार 1 बजकर 30 मिनट पर फिकने वाली थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने इसमें थोड़ा बदलाव किया है। शुरुआती इंस्पेक्शन के बाद पाया गया है कि टॉस और खेल के शुरू होने के समय को आधा घंटा आगे किया गया है। अब टॉस एक बजे नहीं, बल्कि डेढ़ बजे होगा और पहली गेंद 2 बजे तक फेंकी जाएगी।

 

टीम इंडिया 

  1. शिखर धवन (कप्तान)
  2. शुभमन गिल
  3. श्रेयस अय्यर
  4. ईशान किशन
  5. संजू सैमसन
  6. राहुल त्रिपाठी
  7. शार्दुल ठाकुर
  8. दीपक चाहर
  9. कुलदीप यादव
  10. रवि बिश्नोई
  11. मोहम्मद सिराज

टीम साउथ अफ्रीका

  1. तेम्बा बावुमा (कप्तान)
  2. क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)
  3. जानेमन मलान
  4. एडेन मार्कराम
  5. हेनरिक क्लासेन
  6. डेविड मिलर
  7. एंडिले फेहलुकवायो
  8. केशव महाराज
  9. मार्को जेनसेन
  10. लुंगी एनगिडी
  11. कैगिसो रबाडा

 


संबंधित समाचार