होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Yuvraj Singh : क्रिकेटर युवराज सिंह ने नाइट ऑफ ग्लोरी में विजेताओं को पदक देकर किया सम्मानित 

Yuvraj Singh : क्रिकेटर युवराज सिंह ने नाइट ऑफ ग्लोरी में विजेताओं को पदक देकर किया सम्मानित 

नई दिल्ली। 'द नाइट ऑफ ग्लोरी' भारतीय पोकर कम्युनिटी के बीच में एक प्रमुख इवेंट है। पोकर देश में सबसे तेजी से बढ़ते माइंड स्पोर्ट्स में से एक है।पिछले कुछ वर्षों में पोकरबाजी ने भारतीय पोकर समुदाय को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस साल भारत के सबसे बड़ा पोकर इवेंट नेशनल पोकर सीरीज़ इंडिया 2024 में 62.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले 2.3 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी दर्ज की गई। दिल्ली में आयोजित श्रृंखला के समापन समारोह, नाइट ऑफ ग्लोरी में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भाग लिया और प्रतिभाशाली विजेताओं को सम्मानित किया। 

इन खिलाडियों को किया सम्मानित 

नेशनल पोकर सीरीज़ के चौथे संस्करण में, पोडियम स्पॉट के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला। युवराज सिंह ने जीत हासिल किए कई प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया।  इसमें  दिल्ली के दीपक सिंह विजयी हुए और 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर स्वर्ण पदक विजेता बने। बिहार के अभिषेक सोनू श्रृंखला के रजत पदक विजेता रहे। उन्होंने पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, महाराष्ट्र के समय मोदी ने नेशनल पोकर सीरीज़ इंडिया 2024 में तीसरी रैंक हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र के खिलाड़ी 100 से ज्यादा पदकों के साथ राज्य पदक तालिका में अग्रणी बनकर उभरे, जबकि दिल्ली 81 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 
 


संबंधित समाचार