होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPL 2024 : रोहित शर्मा के फैंस ने पार कर दी सारी हदें , CSK सपोर्टर के साथ किया ऐसा घिनौना कांड ,जानें पूरा मामला 

IPL 2024 : रोहित शर्मा के फैंस ने पार कर दी सारी हदें , CSK सपोर्टर के साथ किया ऐसा घिनौना कांड ,जानें पूरा मामला 

दिल्ली। पूरे देश में इस समय आईपीएल यानि कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खुमार जोरों शोरों से चढ़ा हुआ है। फैंस अपने-अपने पसंदीदा फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करते हर जगह नजर आ रहे है। खेल के दीवानों पर आईपीएल का जोश सर चढ़ कर बोल रहा है।इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको चौका दिया है। दरअसल अपने पसंदीदा टीम के प्रति फैंस का ऐसा जूनून देखने को मिला है  जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बीते बुधवार को आईपीएल के मुकाबले में रोहित शर्मा के आउट होने पर उनके फैंस ने csk के सपोर्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान शख्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

मुंबई इंडियंस के फैंस ने ली बुजुर्ग की जान !

आईपीएल 2024 का 8वां  मुकाबला बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। जिसमे रोहित शर्मा महज २६ रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच में हैदराबाद ने अपने शानदार प्रदर्शन से मुंबई को 31 रनों से हार का स्वाद चखा दिया था। इसी मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के फैंस ने सीएसके के एक फैन का सिर फोड़ दिया। दरअसल रोहित शर्मा के आउट होने पर बंदोपंत बापसो टिबिले   नाम के व्यक्ति ने मुंबई के फैंस बलवंत महादेव और सागर सदाशिव से जीत को लेकर सवाल पूछा। इस पर वे दोनों चिढ़ गए और उन्होंने बुजुर्ग के सिर पर डंडे से वार कर दिया। बुजुर्ग फैन गंभीर रूप से घायल हो गया।  उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पुलिस ने लिया एक्शन 

इस गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए कोल्हापुर की करवीर पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  बलवंत महादेव की उम्र 50 साल है।  वहीं दूसरे फैन सागर सदाशिव की उम्र 35 साल बताई जा रही है। ये दोनों ही अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।   इससे पहले भी कई बार दो टीमों के फैंस के बीच कई विवाद हुए है लेकिन इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। 


संबंधित समाचार