होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

व्यापारी से 50 लाख की लूट : 2 मास्टर माइंड को पुलिस ने दबोचा, 2 नाबालिग सहित अब तक 12 बदमाश गिरफ्तार

व्यापारी से 50 लाख की लूट : 2 मास्टर माइंड को पुलिस ने दबोचा, 2 नाबालिग सहित अब तक 12 बदमाश गिरफ्तार

रायपुर। अनाज व्यापारी से लूट मामले में पुलिस ने 2 मास्टर माइंड को धरदबोचा है। साथ ही आरोपियों से 5 लाख रुपए भी जब्त किया गया है। ऐसे में लूट मामले के 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मास्टर माइंड आरोपियों के नाम देवेंद्र घृतलरे और तिलक बताया जा रहा है। वहीं लूट मामले का एक आरोपी अजय उर्फ अज्जू अब भी फरार है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। लूट मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये बरामद किया था। मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी ने 50 लाख की लूट की शिकायत की थी, लेकिन आरोपियों से पूछताछ में 12 से 15 लाख की लूट किए हैं। चेहरा बांध कर रखे थे। पुलिस ने बताया कि थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत स्थित माना मोड़ पास दिए रकम डकैती की घटना को अंजाम दिए थे।

बड़े ही शातिर तरीके से योजना के अनुसार डकैती की घटना को अंजाम दिये थे। आरोपी शशिकांत और बनवारी को प्रार्थी के ए.टी.एम. कार्ड से नगदी रकम चोरी करने पर गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त 5 नग मोबाइल फोन और 5 नग मोटर साइकल को भी जब्त किया था। गिरफ्तार आरोपियों में अभनपुर निवासी शिव कुमार कोसले, अभनपुर निवासी मनीष यादव, अभनपुर निवासी टिकेश चतुर्वेदी, सूरज महेश्वर, नरेन्द्र बंजारे उर्फ बबलू, अगम दास कोसले, शशिकांत चतुर्वेदी उर्फ गोलू, बनवारी यादव समेत 2 नाबालिग भी गिरफ्तार किए गए हैं।
 


संबंधित समाचार