होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

bijapur breaking : कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता पर लगाये लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब में अजय सिंह ने विधायक को बता दिया नक्सल समर्थक

bijapur breaking : कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता पर लगाये लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब में अजय सिंह ने विधायक को बता दिया नक्सल समर्थक

बीजापुर। bijapur breaking :  कांग्रेस विधायक विक्रम मांडवी ने भाजपा नेता अजय सिंह पर 49 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मामले में विधायक विक्रम मांडवी ने जिला प्रशासन से शिकायत भी की है। विधायक ने इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस कर चिन्नागेलूर में बन रहे 49 लाख के रपटा पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भाजपा नेता अजय सिंह पर आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए उन्होंने उसकी लम्बाई में कमी और सामग्री की मात्रा में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। तय मात्रा से कम सामग्री उपयोग करने के कारण उक्त निर्माण कार्य के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने की बात कही है।  इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से भी की गयी है।  जाँच नहीं की गयी और दोषियों पर कार्रवाई नहीं किया गया तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्नागेलूर में जाकर धरने पर बैठने की बात की है।  

bijapur breaking :  इस आरोप का जवाब देते हुए भाजपा नेता अजय सिंह ने बड़े ही तल्ख़ तेवर में कांग्रेस विधायक को विकास विरोधी और नक्सल समर्थक बताया है।  उन्होंने कहा की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने यह सब आरोप लगाया जा रहा है। चिन्नागेल्लूर से तर्रेम मार्ग पर तोयानाला में रपटा एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य जिला निर्माण समिति से कराया जा रहा है।  उन्होंने कांग्रेस विधायक के आरोपों पर कहा कि 34 लाख के निर्माण कार्य को विधायक 49 लाख बता रहे हैं। चूँकि यह संवेदनशील क्षेत्र होने से सुरक्षा नहीं मिलने के चलते कार्य को अभी रोक दिया गया था। आधी अधूरी जानकारी लेकर आरोप लगाया जा रहा है जबकि निर्माण कार्य 80 फीसदी बचा हुआ है।  ग्रामीणों द्वारा शिकायत की बात भी झूटी है।  


संबंधित समाचार