होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Breaking: एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की मिली लाश, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस...

CG Breaking: एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की मिली लाश, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस...

CG Breaking: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की लाश पाई गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला उरगा थाना का क्षेत्र का है। 

CG Breaking: मिली जानकारी के अनुसार, कोकरीचोली के रहने वाले रजक परिवार में पति-पत्नी और दो साल की बच्ची की घर में लाश मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल  है। सुबह जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो गांव वालों तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

हत्या की जताई जा रही है आशांका 


घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जांच शुरू कर की। बताया जा रहा है कि जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और उनकी बच्ची 2 साल की बच्ची की गुरुवार की रात बेरहमी से हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार