होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अक्षय कांति बम : बीजेपी में आने के बाद अक्षय बम को भाजपा ने बताया खोटा सिक्का

अक्षय कांति बम : बीजेपी में आने के बाद अक्षय बम को भाजपा ने बताया खोटा सिक्का

अक्षय कांति बम : मध्यप्रदेश की इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने एन मौके पर अपना नामांकन वापस लेकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अक्षय बम के बीजेपी में जाने के बाद प्रदेश ​की सियासत में तूफान आ गया था। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और इंदौर वासियों से नोटा का इस्तेमाल करने की अपील की थी। और अब बीजेपी में आने के बाद अक्षय कांति बम को भाजपा ने खोटा सिक्का बताया है। 

दरअसल, इंदौर में कांग्रेस जनता से नोटा का बटन दवाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए कांग्रेस 10 मई को नोटा यात्रा भी निकालने जा रही है। इसी को लेकर इंदौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए अक्षय कांति बम को खोटा सिक्का बताया दिया। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पटवारी कांग्रेस के समापन की ओर जा रहे है। कांग्रेस नोटा को वोट देने की बात कर रही है। कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ गया है। 

बम को बताया खोटा सिक्का 

वीडी शर्मा ने कांग्रेस अपने कार्यो के चलते खुद देश में खत्म होती जा रही है। कांग्रेस का नोटा को वोट देने की अपील करना लोकतंत्र को कमजोर करना है, लेकिन ये लोकतंत्र के महापर्व है, इसमें सभी की सहभगिता जरूरी है। कांग्रेस का सिक्का खोटा निकला, वो उम्मीदवार नहीं दे पाई, इसलिए कांग्रेस नोटा को वोट करने की अपील कर रही है, लेकिन मेरा जनता से अनुरोध है कि देश के विकास और निर्माण के लिए वोट करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाए। जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाने का मूड बन चुकी है। 


संबंधित समाचार