होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Crime : रिश्ते हुए शर्मसार भाई ने ही किया 13 साल की बहन का बलात्कार 

Bhopal Crime : रिश्ते हुए शर्मसार भाई ने ही किया 13 साल की बहन का बलात्कार 

भोपाल।  देशभर में लगातार रेप की घटनाए बढ़ते ही जा रहे है। रेप के ज्यादातर मामलों में आरोपी अपना कोई जानने वाला होता है। अनजान लोगों से ज्यादा खतरनाक अपने हो जाते हैं। बीते दिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बलात्कार की एक खबर आई। जहां अपने ही चचेरे भाई ने अपनी 13 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया है। 

आठवीं की छात्रा से दरिंदगी 

राजधानी भोपाल के रातीबड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है जसने रिश्तों को शर्मशार कर दिया है। महज 13 साल की बच्ची से उसके ही रिश्तेदार द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब  जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद उसके गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। बाद में स्वजनों के पूछताछ के बाद नाबालिग ने रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डरा-धमका कर किया दुष्कर्म

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'पीड़िता के रिश्तेदार विदिशा में रहते हैं। उनके बेटे का किशोरी के घर आना-जाना था। वह उसके रिश्ते में चचेरा भाई लगता है। बीते फरवरी में चचेरा भाई किशोरी के घर आया था। इस दौरान उसने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना से डरी-सहमी छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया था। पिछले दिनों किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ और चक्कर आने लगे तो स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने चेकअप करने के बाद स्वजन को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी।जब बाद में आरोपी का पता चला तब मामले की शिकायत रातीबड़ थाने में की गई।'

रोजाना बलात्कार की घटनाए होते रहते हैं। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन - रोजाना शहर बदल जाते हैं।  पीड़िता की उम्र बदल जाती है पर मामला वही भयावह और रौंगटे खड़े कर देने वाला होता है। 


संबंधित समाचार