होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DAMOH NEWS: पति की हैवानियत ! पत्नी पर डीजल डालकर लगाई आग, महिला की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

DAMOH NEWS: पति की हैवानियत ! पत्नी पर डीजल डालकर लगाई आग, महिला की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर डीजल डालकर हत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तो वही महिला को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

नोहटा थाना के गांव घुटकुंआ की घटना 

दरअसल, यह पूरा मामला दमोह जिले के नोहटा थाना के गांव घुटकुंआ का है। जहां मंगलवार रात आरोपी सतेंद्र सिंह लोधी ने अपनी पत्नी रेखा लोधी पर  डीजल डालकर जलते चूल्हे में धकेल दिया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, इस दौरान जब घर वालों ने महिला को जलते देखा तो तुरंत उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पारिवारिक विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम 

आरोपी ने इस पूरी वारदात को पारिवारिक विवाद के चलते अंजाम दिया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर बुधवार को नोहटा पुलिस ने जबलपुर जाकर पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया।


संबंधित समाचार