होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABHA ELECTION : मुख्यमंत्री यादव का यूपी दौरा, प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन

LOKSABHA ELECTION : मुख्यमंत्री यादव का यूपी दौरा, प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan) लोकसभा (Loksabha) के चुनाव (Election) के दौरान देश (Country) के अलग-अलग राज्यों का दौरा (Visit) कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव अपनी पार्टी भाजपा के लिए जनसभाओं में शामिल होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास की चर्चा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करते हुए अमेठी, पनकी और चतरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यादव इन लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कर जनसभा में हिस्सा लेगें। इसके लिए मुख्यमंत्री यादव का कार्यक्रम सुनिश्चित कर दिया गया है।

भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को 29 अप्रैल को सुबह 8.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से यूपी के लिए रवाना होंगे।   सुबह 10.40 बजे वह अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समर्थन में रोड शो करेंगे, दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे पलामू में जनसभा करेंगे

मुख्यमंत्री यादव सोमवार को दोपहर 4.30 बजे चतरा लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात करीब 7.30 बजे वह भोपाल वापस लौटेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार चुनावी सभाओं में शामिल होते हुए भाजपा की सरकार में देश की हो रही तरक्की की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही चुनावी रैलियों में मुख्यमंत्री यादव विरोधी दलों और उनके नेताओं पर जमकर प्रहार भी करते नजर आ रहे हैं। मोहन यादव के कार्यक्रम को लेकर अमेठी सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माना यह भी जा रहा है कि अमेठी की सीट से कांग्रेसी नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 
 


संबंधित समाचार