होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : दलित महिला का धर्मांतरण कर की शादी, फिर कईयों के साथ ही जिस्म की दलाली

MP News : दलित महिला का धर्मांतरण कर की शादी, फिर कईयों के साथ ही जिस्म की दलाली

इंदौर। जिले में धर्मांतरण का एक किस्सा सामने आया है। एक महिला के साथ जबरदस्ती निकाह करके उसके साथ कई लोगों द्वारा बलात्कार कराए जाने की घटना को अंजाम दिया गया है। ये काम एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा किया गया है। आरोपी ने अपना नाम बदलकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। साथ ही आरोपी के भाई ने भी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कई और लोगों के साथ भी महिला के संबंध बनवाए हैं। आरोपियों द्वारा महिला की 13 साल की बच्ची को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश किए जाने पर महिला ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। 

भाई के साथ बनवाए शारीरिक संबंध

जानकारी के मुताबिक एक दलित महिला को एक व्यक्ति ने अपने झूठे प्यार में फंसाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने और भी कई लोगों के साथ महिला के सबंध बनवाए हैं। बताया जा रहा है कि मुस्लिम वर्ग के एक व्यक्ति ने नाम बदलकर महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया था। आरोपी का नाम अफजल बताया गया है, जिसने महिला से सोनू बनकर दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला के साथ अपना निकाह पढ़वाया। आरोपी ने निकाह के बाद महिला पर अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला। महिला का कहना है कि दोनों आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ बलात्कार किया साथ ही दूसरे ने इसका वीडियो भी बना लिया। ये भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वीडियो की धमकी देकर महिला को और भी कई लोगों के साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया है। 

बेटी को बनाना चाहा शिकार 

महिला के साथ की गई इन ज्यादतियों से भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला की 13 साल की बेटी को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने बलाई समाज के नेताओं के साथ थाने आकर आवेदन दिया है। साथ ही अपनी आपबीती भी सुनाई है। आजाद नगर पुलिस द्वारा महिला के दुष्कर्म और प्रताड़ित किए जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले की तहकीकात की जा रही है। 


संबंधित समाचार