होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : जिसके कारण गया जेल, जमानत पर आकर उसी से फिर किया दुष्कर्म

MP News : जिसके कारण गया जेल, जमानत पर आकर उसी से फिर किया दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी में एक अजीब केस सामने आया है। एक आरोपी ने जेल से रिहा होने के बाद फिर से उसी महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया है, जिससे बलात्कार करने के कारण वह सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी जेल से जमानत पर रिहा होते ही युवती के घर पहुंचा था। आरोपी युवती से अपनी बाइक और दुष्कर्म के मामले में सुलह करने के इरादे से पहुंचा था, लेकिन फिर भी युवती के मना करने पर आरोपी ने अपने भाई को बाहर भेज युवती के साथ फिर से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। 

कई दिनों से थे रिलेशनशिप में

दरअसल, मामला भोपाल के छोला थाना क्षेत्र  का बताया जा रहा है। आरोपी और युवती कई दिनों से रिलेशन में थे। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। आरोपी युवक द्वारा कई दिनों तक लगातार संबंध बनेने के बाद एक दिन आरोपी अपना मां की बीमारी का बहाना बनाकर चला गया। युवती द्वारा कई बार आरोपी के फोन किया गया, लेकिन उसने युवती को अपने साथ रखने के लिए मना कर दिया। तब एक अप्रैल को युवती ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोपी हाल ही में जमानत पर छूट कर आया है। जिसपर दोबारा उसी युवती ने दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। 

दोबारा किया दुष्कर्म 

मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी कुछ दिन पहले जेल से छूटा है। जो युवती के घर अपने भाई के साथ पहुंचा था। बताया जा रहा है कि आरोपी यहां बाइक लेने पहुंचा था। साथ ही दुष्कर्म के मामले में भी युवती के साथ सुलह करना चाहता था। दोनों युवती के घर में उससे बात कर रहे थे, लेकिन युवती सुलह के लिए तैयार नहीं हुई। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने भाई को बाहर भेजा और दरवाजा बंद कर युवती के साथ फिर से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद महिला ने दोबारा उसी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। 
 


संबंधित समाचार