होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

dhaan Scam : धान खरीदी केंद्र के समर्थन मूल्य में 2 करोड़ रू. का घोटाला,15000 से अधिक बोरा गायब, बोगस खरीदी के लगे आरोप

dhaan Scam : धान खरीदी केंद्र के समर्थन मूल्य में 2 करोड़ रू. का घोटाला,15000 से अधिक बोरा गायब, बोगस खरीदी के लगे आरोप

गरियाबंद। dhaan Scam : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर सामने आए हैं। जहां धान खरीदी के समर्थन मूल्य में किए गए अंतिम पड़ाव में धान खरीदी केंद्रों में हो रहे गड़बड़ी से अब पर्दा उठने लगा है. दरसअल यह मामला गरियाबंद जिले का हैं. जहां पर 90 खरीदी केंद्र में से लगभग 60 धान केंद्रों से 15000 से भी अधिक धान बोरा गायब हुए हैं. बता दें गायब हुए धान की कीमत 2 करोड़ रुपए के आस पास बताई जा रही हैं। जानकारी में मुताबिक इससे पहले भी धान के वजन में शोर्टेज की समस्याएं होती थी।

बोगस खरीदी के आरोप :

dhaan Scam :  हालांकि ये पहली बार हुआ हैं धान के इतने सारे बोर एक साथ गायब हुए हैं. वहीं इस सन्दर्भ में सबसे हैरान करने वाली बात है कि ओडिशा राज्य के सीमा पर लगे धान खरीदी केंद्रों से गायब  हुए धान के बोरो की मात्रा 200 से 700 तक की बताई है रही हैं। साथ ही इसमें एक और बात सामने आई हैं कि इन केंद्रों में इससे पहले भी बोगस खरीदी के आरोप लगाए गए थे. वहीं इस मामले का खुलासा तब हुआ जब खरीदी केंद्र से धान के उठाव के लिए पहुंच रही गाड़ियां बैरंग लौटने लगी थी। जानकारी के मुताबिक 10 दिन पहले ही इसके अतिम चरण के उठाव को लेकर मिलर्स के DO को इस दौरान काटे गए थे. 


संबंधित समाचार