होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Van Vihar National Park Bhopal : वन विहार से लाए तेंदुए को रात 1 बजे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़ा

Van Vihar National Park Bhopal : वन विहार से लाए तेंदुए को रात 1 बजे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़ा

भोपाल। राजधानी भोपाल के वन विहार से लाए तेंदुए को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना में छोड़ा गया। रात 1 बजे एसटीआर की टीम ने सुरक्षा के साथ तेंदुए को छोड़ा। पिंजरे से बाहर आते ही तेंदुआ दौड़ते हुए सूखी घास से होते हुए अंधेरे में चला गया। एसटीआर में तेंदुए को छोड़ने से तेंदुआ के कुनबे में एक ओर सदस्य बढ़ गया। 

एसटीआर की टीम मंगलवार रात को इस तेंदुए को भोपाल वन विहार से लेकर आई थी। इस मादा तेंदुआ की उम्र तीन साल है। पिछले महीने सीहोर जिले के लाड़कुई के ग्राम किशनपुर में एक किसान प्रहलाद सिंह के घर में ये मादा तेंदुआ घुस गया था। ग्रामीणों ने तेंदुए को घर में घुसते हुए देख लिया। जिससे ग्रामीण दहशत में हो गए थे। ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाने के लिए शोर मचाया। शोर से तेंदुआ डर गया, लेकिन भागा नहीं। वो घर में छिपा रहा। तेंदुआ घर में बने ओटले पर जाकर बैठ गया। इसकी सूचना मिलते ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने गांव पहुंचकर तेंदुए काे सुरक्षित रेस्क्यू किया था। तेंदुए के गले में कॉलर आईडी लगाई गई है। कुछ समय तक तेंदुए की हर गतिविधियों पर एसटीआर नजर बनाए रखेगी।


संबंधित समाचार