होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Big Breaking : नहीं रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू , हार्ट अटैक से हुआ निधन 

Big Breaking : नहीं रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू , हार्ट अटैक से हुआ निधन 

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार रात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर से हर कोई हैरान है। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहार दौड़ गई है। गोविंद मालू की अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी। 

हार्ट अटैक के कारण किया दुनिया से अलविदा 

आज के समय में दिल के दौरे की चपेट में आने से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दुनिया को अलविदा कह दे रहे है। यह आकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी भोपाल से एक खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू की हार्ट अटैक आने की वजह से अचानक निधन हो गया है। उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।  वहीं इनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे निज निवास से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी। 

आपको बता दें कि गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। अभी वे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखते थे। आकस्मिक निधन से 12 घंटे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था

आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 

गोविंद मालू ने अपना आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया था। गोंविद मालू ने 12 घंटे पहले कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर हमला बोला था। उन्होंने  एक्स कर लिखा था- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर  शहीद की शहादत की कुर्बानी, वोट की बलिवेदी पर देते हुए शहीद हेमंत करकरे को आतंकवादियों की गोली से नहीं  पुलिस की गोली से मृत बताते हैं।'


संबंधित समाचार