होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जमीन के पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

जमीन के पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मुरैना। जिले के अम्बाह इलाके में जमीन के पुराने विवाद के चलते दरोगा सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना मुरैना जिले के अम्बाह थाना अंतर्गत कुथियाना गांव की बताई जा रही है, जहां दरोगा सिंह नामक व्यक्ति की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली तब मारी गई, जब दरोगा सिंह सो रहा था। गोली लगने के बाद दरोगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि यहां दो पक्षों में किसी जमीन को लेकर सालों से विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण पहले आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है।


संबंधित समाचार