होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Santosh Pandey PC : राजधानी में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल पर दागे सवाल

Santosh Pandey PC : राजधानी में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल पर दागे सवाल

रायपुर। loksabha election 2024 : राजनांदगांव से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने राजधानी रायपुर में प्रेस को सम्बोधित किया इसमें उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल पर निशाना साधा। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने केरल के कांग्रेस नेताओं का गौ -हत्या का वीडियो दिखते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर सवालों का बौछार किया जिसमें उन्होंने कोलकाता के कांग्रेस नेता पर सवाल उठाये और कांग्रेस के सनातन धर्म पर भी सवाल खड़े किये जिसमें उन्होंने सनातन धर्म की तुलना मच्छर और डेंगू से की थी जिस पर उन्होंने जवाब मांगा।  

loksabha election 2024 : उन्होंने कहा कि गोबर और गौठान में करोड़ों का घोटाला हुआ जिसकी तुलना बिहार के चारा घोटाले से किया।  आगे उन्होंने कहा की बीजेपी प्रदेश की सभी सीटें जीत रही है।  बघेल ने राजनांदगांव की जनता को भ्रमित करने का काम किया है।  संतोष पांडेय ने 1966 में दिल्ली में 184 दिन के आंदोलन की घटना का जिक्र करते हुए करपात्री महाराज का भी उल्लेख किया और इस पर भूपेश बघेल से जवाब मांगा है। 


राम मंदिर का न्यौता दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने और भोपाल गैस कांड का भी जिक्र करते हुए उनसे जवाब माँगा है।  लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इसी के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राजनितिक दलों में घमासान मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि इस पर भूपेश बघेल की क्या प्रतिक्रिया आती है। 


संबंधित समाचार