होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : जो बहन बेटी का अपमान करेगा, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

MP News : जो बहन बेटी का अपमान करेगा, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के गोहद की चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बाेला। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कहा कि यदि आप जिम्मेदार व्यक्ति हो और इतना गंदा बोलोगे तो प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी को चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को तुरंत पार्टी से बाहर करें। जो बहन बेटी का अपमान करेगा, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उसको पद से हटाएं। पर कांग्रेस की परंपरा ही ऐसी है। उनके नेता कमलनाथ महिलाओं को आइटम कहते हैं। जिन्होंने राज्य का बंटाधार कर दिया। अब राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं, वे भी महिलाओं को अपशब्द कहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को भिंड जिले के गोहद, भांडेर, पोहरी के साथ ही गुना व ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि गोहद की धरती से भगवान श्री कृष्ण का संबंध है। भगवान आते थे, तो वह अकेले नहीं आते थे वह 33 करोड़ देवी देवताओं के साक्षात स्वरूपा गो माता को लेकर आते थे। मुझे गोहद आकर आनंद आया है। उन्होंने कहा कि परमात्मा, सनातन संस्कृति और अपना धर्म यही कहता है कि पापी के पाप माफ करने से पाप का वजन आपके माथे पर आ जाता है। उससे बचते नहीं हैं। रावण के पास बहुत घमंड था। उसने सोने की लंका बना ली थी, बहुत धनवान था लेकिन भगवान राम को मालूम था कि इसका अंत करना है, तो रावण की नाभि में तीर मारा था। वैसे ही कांग्रेस को भी आने वाली 7 तारीख को अपने वोट से मारना है। केवल इधर बटन दबाना तीर जाकर सीधा निशाने पर लगेगा।

कांग्रेस के सारे पापों का हिसाब चुकता किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी बहन संध्या राय को सांसद बनाकर आपके बीच में दिया। ये बहन बेटी का सम्मान करने की भाजपा सरकार की भावना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परसों एक दलित महिला, बहन इमरती का तीन बार की मंत्री और कई बार की विधायक का अपमान किया। उनके खिलाफ रिपोर्ट हुई है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि एक बहन का ऐसा अपमान करोगे। लेकिन, क्या करें इनका चरित्र ही ऐसा है इनके बड़े नेता भी ऐसा ही बोलते हैं। उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है, अधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करती। कांग्रेस के सारे पापों का हिसाब चुकता किया और राहुल गांधी बुरी तरह से अमेठी से हार कर भागे।

142 करोड़ लोग पीएम मोदी का परिवार है

डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा की सेवा भावना के कारण बहन स्मृति ईरानी अमेठी से पिछली बार प्रचंड बहुमत से चुनाव जीती। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म की जय जयकार करने वाली पार्टी है। यह भगवान को मानने वाली पार्टी है। हमारे देश की संस्कृति को मानने वाली पार्टी है। मोदी जी ने कहा, कोई बात नहीं आप अपने घर में रहिए। चिंता मत करो। गेहूं चावल जो चाहिए आपको घर में मिलेगा।। उस काल में भी हनुमान जी ने बचाया था। इस काल में भी हनुमान भक्त मोदी जी जिनका खुद का कोई घर नहीं है, लेकिन 142 करोड़ लोगों को अपना घर समझ करके जीवन जी रहे हैं सेवा कर रहे हैं। ये परिवार नरेंद्र मोदी का है।

बोले यूपी के सीएम योगी

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने अशोकनगर पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी औरंगजेब की तरह बहुसंख्यक समाज पर विरासत टैक्स के नाम से जजिया कर लगाना चाहती है। वह भगवान राम और कृष्ण की धरती पर गो हत्या की अनुमति देना चाहती है, ताकि अल्पसंख्यक अपनी पंसद का भोजन कर सकें। क्या आप कांग्रेस के इस पाप में सहभागी बनना पंसद करेंगे ?

संत तुलसीदास जी ने नारा दिया
मोदी के नेतृत्व में बना राम मंदिर

योगी ने कहा कि मध्यकाल में मुगलों के इस दौर गोस्वामी तुलसीदास ने रामलीला की परंपरा को आगे बढ़ाया था। उस समय तुलसीदास जी को कुछ लोगों ने कहा था कि आप भी बादशाह अकबर से मिल लीजिए, आपको नवरत्नों में शामिल कर लेंगे। तब उन्होंने कहा था कि मैं किसी बादशाह अकबर या राजा को नहीं जानता, मेरे तो राजा बस राम हैं। योगी ने कहा कि उस दौर में गोस्वामी तुलसीदास ने नारा दिया था-बोलो राजा रामचंद्र की जय। 500 वर्षों के संघर्ष और इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।


संबंधित समाचार