होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : जीतू पटवारी ने शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल करवाई खत्म, कहा - सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता

BHOPAL NEWS : जीतू पटवारी ने शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल करवाई खत्म, कहा - सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता

भोपाल। राजधानी भोपाल में पद वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे वर्ग-2 और वर्ग-3 के शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को खत्म करवा दी। पटवारी ने आंदोलन कर रहे युवाओं को नारियल पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। साथ ही समझाइश दी की अगर अभ्यर्थियों की जान पर भी बन आए, तब भी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

18 दिन बाद शिक्षकों की भूख हड़ताल खत्म

बता दें कि करीब 18 दिन से अभ्यर्थी डीपीआई कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन सरकार ने उनकी सुध तक नहीं ली।   ऐसे में जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से अपने अधिकार और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के लिए तैयार नहीं है।

सरकार युवाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं

पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार रोजगार की मांग कर रहे युवाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की स्थिति गंभीर होने के बावजूद सरकार की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई।

जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं और पार्टी उनके संघर्ष में मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
 


संबंधित समाचार