होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHARGONE NEWS : दुखद ! महेश्वर में कुएं में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक की लहर

KHARGONE NEWS : दुखद ! महेश्वर में कुएं में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक की लहर

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में दर्दनाक हादसे का शिकार होने के चलते 2 मासूम बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां कुएं के पास खेलने के लिए गई थी और पानी में समां गई। घटना महेश्वर थाना अंतर्गत काकड़दा चौकी की है। 

दोनों मृतक बच्चियां सगी बहने

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बच्चियां सगी बहने थी। जो अक्सर अपनी मां के साथ कुएं पर जाती थीं। बुधवार को मां घर के काम में व्यस्त थीं, जबकि पिता अनिल दांगी खेत में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान दोनों बहनें अकेले ही कुएं की तरफ चली गईं। जहां कुएं में पानी ऊपर तक भरे होने के चलते दोनों की डूबने से मौत हो गई। 

 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

जब काफी देर तक बच्चियां नजर नहीं आई तो तो परिजनों ने तलाश की, तब जाकर उनका शव कुएं में पानी में तैरता हुआ मिला। बच्चियों की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

पुलिस ने की मृतकों की पहचान 

पुलिस ने मृतक बच्चों की पहचान सलोनी दांगी (7) और अन्नपूर्णा दांगी (4) के रूप में की है। हादसे से परिवार सहित गांव में शोक का माहौल है। हादसा बुधवार दोपहर की है। 
 


संबंधित समाचार