इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक़्त मातम पसर गया जब एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकौंहा गांव की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घर के पास खेल रही थी मासूम
परिजनों के अनुसार, मोहिनी शाम करीब 7 बजे घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह तालाब के पास पहुंच गई और अचानक उसमें गिर गई। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
पानी में तैरता मिला शव
इस दौरान जब परिजनों ने तालाब के पास खोजबीन की तब जाकर उन्हें बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ मिला। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का जहां रो रोकर बुरा हाल है। तो वही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।