भोपाल : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर दादा बन गए है। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर बेटे का जन्म हुआ है। जिसका नाम परिवार वालों ने ‘अहान’ रखा है। इतना ही नहीं नन्हे मेहमान के आगमन की खुशी में शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में एक खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने लिखा कि बेटे के रूप में अहान उनके घर अपार खुशियां लेकर आया है। शिवराज ने आगे लिखा कि अहान के आने से उन्हें एक बार फिर दादा और पत्नी साधना को फिर से दादी बनने का सौभाग्य मिला।
कार्तिकेय और अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए
अहान के जन्म के साथ कार्तिकेय और अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं, जबकि परिवार की लाड़ली इला को छोटा भाई मिला है। शिवराज ने लिखा कि अहान की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह उनके लिए ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद है। उन्होंने अहान के नाना-नानी संदीप जैन और स्वाति जैन को भी बधाई दी है।
कार्तिकेय और अमानत के घर हुई बेटी
शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत के घर 21 जनवरी 2026 को बेटी का जन्म हुआ था। दिल्ली के एम्स में जन्मी इस बच्ची का नाम इला रखा गया।