इंदौर : इंदौर सेंट्रल जेल में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक साथ 30 से अधिक कैदी बीमार हो गए। कैदियों के अस्वस्थ होने की जानकारी जैसे ही जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और बंदियों की जांच की। तब जाकर पता चला की तीन कैदी डेंगू पॉजिटिव हैं। इसके बाद प्रशासन ने बिना समय गवाए अन्य कैदियों के सैंपल जांच के लिए भेज। जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जेल में बंद करीब 2 हजार कैदी
बता दें कि इंदौर सेंट्रल जेल में करीब 2 हजार कैदी बंद है। ऐसे में प्रशासन संक्रमण को लेकर विशेष सावधानी बरत रहे है। लक्षण वाले कैदियों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेज दिए गए है।
दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा
डेंगू के खतरे को देखते हुए जेल परिसर में मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य स्थिति पर रखी जा रही नजर
स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। संदिग्ध कैदियों की जांच के साथ उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।