बैतूल। जिले के कोसमी डैम में नहाने के दौरान एक 10वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हमलापुर निवासी कार्तिक धुर्वे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक अपने दो दोस्तों के साथ डैम पर गया था।
नहाने के दौरान गहराई में समाया छात्र
बताया जा रहा हैं कि सभी दोस्त नहाने के लिए डैम पर गए थे। इस दौरान कार्तिक धुर्वे अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। ऐसे में दोस्तों ने उसे बचाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।