होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विकिपीडिया पर भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप को बताया गया खालिस्तानी, भारत सरकार ने भेजा नोटिस

विकिपीडिया पर भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप को बताया गया खालिस्तानी, भारत सरकार ने भेजा नोटिस

DELHIआईटी मिनिस्ट्री की ओर से विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के तौर पर जाना जाता है, जिसमें दुनिया भर के लोग योगदान देते हैं और अपने पास मौजूद जानकारी को उसमें ऐड करते रहते हैं। मंत्रालय की ओर से विकिपीडिया के भारत में तैनात अधिकारियों को समन जारी किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह कैसे हो गया। अधिकारी ने कहा कि विकिपीडिया से यह पूछा गया है कि ऐसा कैसे हो गया और भविष्य में इसे रोकने के लिए उसका क्या प्लान है। क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज में बदलाव कर उनके खालिस्तान से लिंक वाली बात लिखने को लेकर सरकार सख्त हो गई है।

सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। सरकार की ओर से विकिपीडिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है। फिलहाल विकिपीडिया की ओर से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि अमेरिकी नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन विकिपीडिया की ही शाखा है, जो दुनिया भर में तमाम विषयों पर जानकारी देने के लिए चर्चित है। विकिपीडिया सूचना का ऐसा ओपन सोर्स है, जिसमें कोई भी जानकारी साझा कर सकता है और समय-समय पर संबंधित पेज को अपडेट भी किया जा सकता है।

सरकार से  पहले भी लग चुकी है विकिपीडिया को फटकार

यह पहला मौका नहीं है, जब सरकार ने विकिपीडिया पर सख्त रुख अपनाया है। इससे पहले 2020 में भी केंद्र सरकार ने विकिपीडिया को सख्त भाषा में एक नोटिस भेजा था और भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने पर ऐतराज जताया था। तब विकिपीडिया पर जो भारत का नक्शा था, उसमें अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताया गया था, जबकि वह आधिकारिक तौर पर भारत का हिस्सा है और चीन ने उस पर अवैध कब्जा जमा रखा है।

पाकिस्तान से हुआ बदलाव, क्या लिखा गया

बता दें कि अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया में बदलाव करते हुए उनका देश भारत की बजाय खालिस्तान पंजाब में लिख दिया गया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर उनके परिचय के साथ इंडिया की बजाय खालिस्तान लिख दिया गया था। इस पर बवाल मच गया था और लोग सरकार से सख्त ऐक्शन की मांग कर रहे थे। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज को पाकिस्तान से चेंज किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुरी कस्बे से किसी शख्स ने इसमें बदलाव किया था।


संबंधित समाचार