होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक गांव से लेकर राज्यस्तर तक , 14 प्रकार के खेल खेले जाएंगे

6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक गांव से लेकर राज्यस्तर तक , 14 प्रकार के खेल खेले जाएंगे

छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक: 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस ओलिंपिक में 3 वर्ष से लेकर 40 उम्र से भी अधिक तक के लोग इस गेम में हिस्सा ले सकते हैं, इसमें 14 प्रकार की खेल खेली जाएगी। 3 आयु वर्ग में 18 वर्ष तक, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन को सफल बनाने कलेक्टर ने अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये खेल 4 स्तर पर होंगे। मंगलवार को सुबह 11 बजे कलेक्टर पीएस एल्मा ने बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देकर अपने विभागीय पोर्टल पर नजर रखने को कहा।

उन्होंने जिले के राजीव युवा मितान क्लब की गतिविधियों की जानकारी खेल अधिकारी से मांगी। अब क्लब की सभी गतिविधियों की ऑनलाइन एंट्री की व्यवस्था की गई है। बैठक में कलेक्टर ने उच्च कार्यालयों से प्राप्त पत्र, जनचौपाल, समय सीमा के विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते उनका गुणवत्तापूर्वक निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में जिपं सीईओ प्रियंका महोबिया, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम डा. विभोर अग्रवाल, कृषि उप संचालक मोनेश साहू सहित ज़िला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ये 14 खेल स्पर्धाएं होंगी:
गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं 3 आयु वर्ग में होगी।

गांव से लेकर राज्यस्तर तक ऐसे होंगी स्पर्धाएं:

6 से 11 अक्टूबर तक- राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर पहले स्तर की प्रतियोगिता।
15 से 20 अक्टूबर- जोन स्तर पर प्रतियोगिता होगी।
27 अक्टूबर से 10 नवंबर- विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर प्रतियोगिता।
17 से 26 नवंबर- चौथा और अंतिम स्तर जिला स्तर पर होगी।
5 से 14 दिसंबर तक- विजेता संभाग स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में भाग लेंगे।
28 दिसंबर से 6 जनवरी- राज्य स्तर पर 6वां स्तर का छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेला जाएगा।
4 लाख क्विंटल गोबर खरीदा 60677 क्विंटल खाद तैयार


संबंधित समाचार