होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम ने खरीदा 48 करोड़ रुपए का सी-फेसिंग अपार्टमेंट

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम ने खरीदा 48 करोड़ रुपए का सी-फेसिंग अपार्टमेंट

MUMBAI : मुंबई के वर्ली इलाके में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने ने हाल ही में एक अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी का ये घर 5384 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसके साथ ही इसमें 7 कार पार्किंग स्लॉट भी हैं। कहा जा रहा है उन्होंने इसका रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर को ही कराया है। उन्होंने इस फ्लैट के लिए 1.07 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है।

उनके इस फ्लैट की कीमत 48 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी का ये फ्लैट 53वीं फ्लोर पर स्थित है, जिसे उन्होंने 90 हजार प्रति रुपए स्क्वायर के हिसाब से खरीदा है। माधुरी कुछ महीनों पहले इसी सोसाइटी में रेंट पर शिफ्ट हुई थीं, जिसका किराया वो 12 लाख रुपए प्रति महीने दे रही हैं, ऐसे में इसे अब तक की सबसे बड़ी डील बताया जा रहा है। उनके इस घर से समंदर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है।

 

 


संबंधित समाचार