होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

' ये है मोहब्बतें ' फेम दिव्यांका का हुआ एक्सीडेंट, पति विवेक दहिया ने किया लाइव सेशन कैंसल

' ये है मोहब्बतें ' फेम दिव्यांका का हुआ एक्सीडेंट, पति विवेक दहिया ने किया लाइव सेशन कैंसल

' ये है मोहब्बतें ' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सीडेंट हो गया है इस बात की जानकारी दिव्यांका ने अपने फैन्स को देते हुए हॉस्पिटल के बेड से एक फोटो शेयर किया है। इस बात की पुस्टि उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने भी किया है। जानकारी अनुसार 18 अप्रैल को यह हादसा हुआ है। 

 
Divyanka Tripathi accident : खुलासे में पता चला है की दिव्यांका त्रिपाठी की बांह की दो हड्डियां टूट गयी हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में अपना इलाज करवा रही है।  उन्होंने एक्स-रे की एक तस्वीर भी शेयर किया है जिसमें फेन्स को अपनी चोंट के बारे में बता रहे हैं।  सूत्रों के अनुसार ऐक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

Divyanka Tripathi accident : दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की खबर पर उनके पति विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन स्थगित कर अपनी पत्नी के पास पहुंच गए हैं।  विवेक दहिया ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट इंस्टाग्राम में अपनी पत्नी के एक्सीडेंट की खबर की पुस्टि करते हुए कहा है कि 'हमें यह बताते हुए दुःख हो रहा है की मेरा लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।  कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और अभी वह अस्पताल में है। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यांका के जल्द स्वस्थ होने की कामना में हमारे साथ शामिल हों।  जल्द ही हम आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।  


संबंधित समाचार