होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Anjali Arora : माता सीता के रोल में नजर आएंगी कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा

Anjali Arora : माता सीता के रोल में नजर आएंगी कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा

दिल्ली। सोशल मीडिया के ज़माने में कौन कब स्टार बन जाए ये कहा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी अंजलि अरोड़ा की है।  जिन्होंने अपने एक वायरल वीडियो की वजह से खूब फेम पाया। अब कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजलि अरोड़ा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली है। अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'श्री रामायण कथा' में अंजलि माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। 

माता सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा ? 

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा से जुडा बड़ा अपडेट सामने आया है। अंजलि जल्द ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली है।अंजलि को अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'श्री रामायण कथा' के लिए अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा माता सीता का किरदार निभाते नजर आएंगी।

इस खबर को अंजलि अरोड़ा ने भी कंफर्म किया है। अंजलि ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने डेब्यू को लेकर बात की है। अंजलि ने इंटरव्यू में कहा है कि, 'वो अपनी पहली ही फिल्म में माता सीता का रोल पाकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। सीता एक ऐसा किरदार है जिसे कोई भी मना नहीं कर सकता। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि आखिर ये रोल मेरे पास कैसे आ गया।' अंजलि ने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें बताया था कि इस रोल के लिए कई और एक्ट्रेसेस को भी शॉर्टलिस्ट किया था। 
 


संबंधित समाचार