होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'सोढ़ी' लापता!, पिता ने दर्ज करवाई FIR

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'सोढ़ी' लापता!, पिता ने दर्ज करवाई FIR

पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुरचरण सिंह 22 अप्रैल से दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हैं। 50 साल के गुरचरण सिंह 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन वो न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे। उनका फोन भी बंद है।

गुरचरण सिंह के पिता ने उनके लापता होने की FIR दर्ज करवाई है। परिवार और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गुरचरण सिंह ने कुछ समय पहले ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पिता की खराब सेहत के चलते शो छोड़ा था और परिवार पर ध्यान देना चाहते थे।

उनके लापता होने की खबर सुनकर उनके परिवार, दोस्त और शो के कलाकार सभी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तलाश की गुहार लगाई जा रही है।


संबंधित समाचार