होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया ट्वीट, पीएम मोदी पर लगाया आरोप

किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया ट्वीट, पीएम मोदी पर लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में एक बार फिर से ट्वीट किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि वे कृषि बिल पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएँ में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नए कृषि कानूनों के विरोध में आज भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। लगातार करीब दस दिन से किसानों का हल्ला बोल जारी है। किसान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। किसान नेताओं और केंद्र सरकार के साथ हुई दो दौर की बातचीत में कोई भी नतीजा नहीं निकला है। किसानों और सरकार के बीच पहली बातचीत 30 नवंबर और दूसरी 3 दिसंबर को हुई थी। लेकिन, हल नहीं निकला।

बता दें कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है। राहुल गांधी ने तीन दिसंबर को कहा था कि काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा। वहीं आज राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है।


संबंधित समाचार