होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आज, निगम मंडलों में जगह बनाने कांग्रेसियों में मची होड़

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आज, निगम मंडलों में जगह बनाने कांग्रेसियों में मची होड़

रायपुर। छग में आज कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक होने वाली हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। इस बैठक में निगम मंडलों की दूसरी सूची समेत संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। निगम मंडलों में जगह बनाने कांग्रेसियों में होड़ मच गई हैं। सुबह से ही पीएल पुनिया से मिलने सभी कांग्रेसी होटल पहुंच रहें हैं। 

आपको बता दें की इस बैठक में नामों पर चर्चा होगी। दूसरी सूची में 100 से अधिक नाम हो सकते शामिल हैं। विधायकों को भी दूसरी लिस्ट में जगह मिलेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, एआईसीसी के सचिव चंदन यादव समेत समन्वय समिति के सदस्य शामिल होंगे। 


संबंधित समाचार