होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPL 2022 Closing Ceremony: आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का,

IPL 2022 Closing Ceremony: आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का,

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स (RR vs GT) के बीच खेला जाएगा। वहीं ये मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रात 8 बजे आयोजित होगा। उससे पहले इस सीजन की क्लोजिंग सेरेमनी (IPL 2022 Closing Ceremony) का आयोजन होना है। बता दें कि, क्लोजिंग सेरेमनी करीब 45 मिनट तक चलेगी। वहीं साल 2018 के बाद पहली बार क्लोजिंग सेरेमनी होने जा रही है, इससे पहले 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के शोक में और फिर साल 2020, 2021 कोरोना के कारण ये सेरेमनी टाल दी गई थी।

सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

वहीं इस क्लोजिंग सेरेमनी में महान संगीतकार एआर रहमान (AR Rehman) और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) परफॉर्म करते नजर आएंगे। इसके अलावा झारखंड के छऊ नृत्य के कालाकार भी इस सेरेमनी में अपनी प्रस्तुति देंगे। यही नहीं इस दौरान पहली इनिंग्स के दूसरे स्ट्रेटजिक टाइमुट के समय लाल सिंह चड्ढा फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च होगा।
 

 

भारतीय टीम की 75 सालों की दिखेगी झलक

झारखंड के प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में उनकी 10 सदस्यीय छऊ नृत्य टीम पहले ही गुजरात पहुंच चुकी है। उनका सारा खर्चा भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उठाया है। इस सेरेमनी में बोर्ड के पदाधिकारियों के अलावा अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह सहित भारतीय टीम के कुछ पूर्व कप्तान मौजूद रहेंगे। इस सीजन की सेरेमनी में भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय टीम की पिछली 75 सालों की यात्रा भी दिखाई जाएगी। इस सेरेमनी का लुत्फ सभी आईपीएल फैंस अंग्रेजी, हिन्दी भाषाओं में स्टार पर देख सकते हैं। हालांकि, इस बार हॉटस्टार भी आईपीएल के समापन समारोह की स्ट्रीमिंग करने जा रहा है।
 


संबंधित समाचार