होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG BREAKING : नवरात्र के पहले दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे मां बम्लेश्वरी के दर्शन से, जानिए आज के कार्यक्रमों की जानकारी

CG BREAKING : नवरात्र के पहले दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे मां बम्लेश्वरी के दर्शन से, जानिए आज के कार्यक्रमों की जानकारी

RAIPUR : आज से प्रारंभ होने जा रहे नवरात्रि पर्व की शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल दुर्ग व राजनांदगांव जिले के दौरे से करेंगे जहां वो विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं, सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर भिलाई तीन स्थित अपने निवास पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3 बजे वो भिलाई तीन थाना स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और 3.25 बजे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पहुंचेंगे।

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद शाम 5.20 बजे सत्ती चौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से शाम 6 बजे सेक्टर 6 अग्रसेन भवन पहुंचेंगे। अग्रसेन महोत्सव में शामिल होने के साथ ही महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे गायत्री पैलेस धमधा रोड दुर्ग जाएंगे। यहां भी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद यहां से शाम 7.50 बजे सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री निवास के लिए जाएंगे।


संबंधित समाचार