होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JP NADDA : सूरजपुर में गरजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिंतामणि महाराज को विजयी बनाने प्रदेश की जनता से की अपील

JP NADDA : सूरजपुर में गरजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिंतामणि महाराज को विजयी बनाने प्रदेश की जनता से की अपील

सूरजपुर। Lok Sabha elections 2024 phase 03 : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी द्वारा रोजाना ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरजपुर के हाई स्कूल स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश अध्यक्ष सहित कई मंत्री विधायक मौजूद हैं। यहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में वोट देने की अपील की। 

विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।  एक समय था जब कांग्रेस सरकार में सब बोलते थे की कुछ नहीं बदलेगा सब ऐसा ही रहेगा और भ्रष्टाचार ऐसे ही चलेगा लेकिन 10 साल के अंदर बीजेपी सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार ख़तम किया गया और विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रहे हैं।  

धर्म , मजहब देखकर समाज को बांटकर राजनीती किया जाता था लेकिन मोदी जी ने राजनीती की परिभाषा और संस्कृति के साथ ही काम करने का तरीका बदल दिया है।  अब  हम विकासवाद की राजनीती पर भरोसा रखते हैं।  सबको साथ लेकर चलने पर भरोसा रखते हैं।  

अपने संबोधन में उन्होंने कहा मोदी जी ने आदिवासी भाइयों का बजट 3 गुना बढ़ा दिया। एकलव्य आवासीय विद्यालय का बजट 21 गुना बढ़ा दिया गया।  पढ़ाई का पूरा इंतजाम करने का काम किया जा रहा है।  वनोत्पाद को बढ़ावा देने के लिए 90 वनोपज को एमएसपी में खरीददारी कर रहे हैं।  12 करोड़ घरों में डेढ़ करोड़ घरों में शौचालय पीएम मोदी ने बनाने का काम किया है।  वन - धन विकास केंद्र से भी बाजार उपलकब्ध कराया गया।  जशपुर सूरजपुर इलाका नक्सल प्रभावित था जिसे मोदी जी समाप्ति की ओर लेकर जा रहे हैं।  


कांग्रेस पर गौठान घोटाला का आरोप लगाते हुए जेपी नड्डा ने कहा की हम भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रहे हैं।  10 साल में देश बहुत आगे निकल चुका है।  देश की अर्थव्यवस्थ  11 वे नंबर थी जिसे हमने 5 वें  नंबर पर खड़ा कर दिया।  नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाकर भेजिए हम देश को अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर लाकर देंगे।  हमने विदेशी प्रोडक्ट को हटाकर मेड इन इण्डिया से देश में ही प्रोडक्ट बनाने का काम किया।  देश की 80 करोड़ और छग की 2 करोड़ जनता को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में 5 किलो गेंहूं या 5 किलो चावल और नमक मिल रहा है इससे गरीबी रेखा से लोग ऊपर निकल चुके हैं।  अब भारत की गरीबी एक प्रतिशत से भी कम हो गयी है।  


संबंधित समाचार