होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gwalior News : बदमाशों के हौसले बुलंद , हाई अलर्ट के बाद भी 12 घंटों में हुई चौथी लूट 

Gwalior News : बदमाशों के हौसले बुलंद , हाई अलर्ट के बाद भी 12 घंटों में हुई चौथी लूट 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बढ़ती लूट की घटना ने सबको डरा दिया है।  सरेआम लूट की वारदातों से शहर थर्राया रहता है। शायद ही ऐसा कोई साल, महीना होता है जब सड़क पर आते-जाते समय किसी को टारगेट कर लूट की वारदात नहीं होती है। पिछले 12 घंटे में हुई चार लूट इस बात को दर्शाता है कि शहर में प्रशासन के क्या इंतेजामात है। 
 
आपको बता दें कि ग्वालियर की सड़कों पर लूट के मामले अब बहुत ही आम हो गए है। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से चैन छीन कर बड़े आराम से दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश फुर्र हो गए। दरअसल महिला अपनी जेठानी के साथ टहलने निकली थी। तभी बदमाशों ने इस वारदात कप अंजाम दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। आपको जानकर हैरत होगी की पिछले 12 घंटों में हुई ये चौथी घटना है। शहर में हाई अलर्ट के बावजूद बदमाशों के बुलंद हौसले प्रशासन के मुंह पर तमाचे की तरह है। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


संबंधित समाचार