होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra CAIT : कैट डबरा का संगठन विस्तार, हुकवानी मंत्री और गुप्ता बने ऑडिटर

Dabra CAIT : कैट डबरा का संगठन विस्तार, हुकवानी मंत्री और गुप्ता बने ऑडिटर

राजेश सोनी, डबरा : व्यापारियों की प्रमुख संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) डबरा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने ढांचे का विस्तार किया है। मंगलवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से पुनीत हुकवानी को मंत्री तथा राधेश्याम गुप्ता को ऑडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जानकारी के अनुसार यह नियुक्तियां कैट के प्रदेश मंत्री विवेक मंत्री की अनुशंसा एवं नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता डेंगरे की अनुमति से की गई हैं। संगठन विस्तार के इस निर्णय का व्यापारिक समुदाय ने स्वागत किया है।

व्यापारिक हितों के लिए सक्रिय है कैट

नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता डेंगरे ने बताया कि कैट डबरा जमीनी स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं और हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डबरा और आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक व्यापारियों को संस्था से जोड़कर संगठन को और सशक्त किया जाएगा, ताकि व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके।

जल्द शुरू होगा सदस्यता अभियान

बैठक को संबोधित करते हुए कैट डबरा के महामंत्री जितेंद्र जैन काली ने जानकारी दी कि शीघ्र ही नवीन सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके बाद संगठन विस्तार की प्रक्रिया को और गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कैट डबरा द्वारा कई व्यापारिक एवं सामाजिक आयोजन भी किए जाएंगे।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर कैट डबरा के केशव दुबे, गौरव आहूजा, नीलेश जैन, पंकज गुप्ता, राहुल हबलानी, उज्ज्वल चौधरी और हिमांशु सेठ सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार