हेमंत गोस्वामी, निवाड़ी/ओरछा : ओरछा नगर में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बृजकांत भाईसाहब ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया। सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश बाल्मिक, मुख्य संत त्रिलोकी दास महाराज (छारद्वारी आश्रम) तथा मुख्य मातृशक्ति के रूप में श्रीमती राजकुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन रूपेश घोष, खंड कार्यवाह द्वारा किया गया।
सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना पर जोर
सम्मेलन का संचालन जयहिंद स्वतंत्र ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक दीपक सेन एवं सह-संयोजिका अल्का खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने समाज को एकजुट रखने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में नागरिक सहभागिता को आवश्यक बताया।
भारत माता की आरती
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों द्वारा भारत माता की आरती कर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया गया। सम्मेलन को सामाजिक जागरूकता और वैचारिक मजबूती प्रदान करने वाला बताया गया। आयोजन की सफलता पर सकल हिन्दू समाज एवं सभी आयोजकों को उपस्थित जनसमूह द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।