होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक: एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बजट पर भी बोलेंगे मुख्यमंत्री...

मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक: एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बजट पर भी बोलेंगे मुख्यमंत्री...

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 1 बजे मंत्रालय, भोपाल में होगी, जिसमें एक दर्जन से अधिक अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। कैबिनेट बैठक के साथ-साथ मुख्यमंत्री आज केंद्रीय बजट को लेकर भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और प्रदेश को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री यादव का आज का कार्यक्रम:

इसी कड़ी में CM यादव आज सुबह 11:40 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पर वह स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 12:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, दोपहर 1:00 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे, और  शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

कैबिनेट बैठक में क्या हो सकता है खास?

सूत्रों के मुताबिक आज की कैबिनेट बैठक में शहरी विकास से जुड़े प्रस्ताव,स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जिला अस्पतालों के अपग्रेडेशन, महिला छात्रावासों के निर्माण और सामाजिक और आधारभूत संरचना से जुड़े फैसले पर चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री का बयान:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार “केंद्रीय बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं पर केंद्रित है। यह बजट हेल्थ सेक्टर, केयर इकोसिस्टम और शहरी विकास को मजबूती देगा।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट से मध्य प्रदेश को व्यापक आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेगा।

केंद्रीय बजट पर बोलेगा एमपी नेतृत्व:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में बीजेपी द्वारा आयोजित बजट पर मीडिया संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं को साझा करेंगे और बताएंगे कि किस तरह यह बजट मध्य प्रदेश के लिए फायदेमंद साबित होगा।


संबंधित समाचार