होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दिलाने भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली

7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दिलाने भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली

कुरूद: यहां 41 वर्षीय आरोपी महेश ओझा ने 7 साल की मासूम से दुष्कर्म किया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर कुरूद में रैली निकाली। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी जहां महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दो, अवैध शराब की बिक्री बंद हो, प्रदेश में जंगलराज समाप्त करो आदि के शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

इस रैली में शामिल महिलाओं ने बताया कि मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग की गई है। बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने वाले को समाज में जीने का अधिकार नहीं है। रैली में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुरुद जागृति साहू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


संबंधित समाचार