होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Raghavendra Pandey resigned : प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप

Raghavendra Pandey resigned : प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप

जांजगीर-चांपा । Raghavendra Pandey resigned :  विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश कांग्रेस में जो कलह मची हुई है आये दिन वह उभर कर सामने आती रहती है। विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव के आते तक कई कांग्रेसी नेताओं ने उपेक्षा और अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया है। अब खबर आ रही है कि जांजगीर चांपा से कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने अपना इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी अनुसार उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश संगठन मंत्री को सौंपा है।  

Raghavendra Pandey resigned : कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने पार्टी के नेता द्वारा गोली मरने की धमकी देने का आरोप लगाया था।  सोशल मिडिया फेसबुक पर पोस्ट कर कहा था कि " गोली मारकर मेरी हत्या करने की संभावना है। यदि मेरी हत्या हो जय तो आप लोग जरूर आना इसी बहाने आप लोगों से मुलाकात हो जाएगी। "  इसके बाद अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  


संबंधित समाचार