होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Yogi in MP : योगी आएंगे एमपी, रोड शो कर विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

CM Yogi in MP : योगी आएंगे एमपी, रोड शो कर विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

भोपाल। लोकसभा चुनावों में लगातार सभी नेता अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने में लगे हुए हैं। इस दौरान एमपी में कई दिग्गज दस्तक दे चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश के सीएम भी एमपी में दस्तक देने जा रहे हैं। वे चार मई को एमपी की राजधानी भोपाल में आने वाले हैं। इसके बाद से ही वे प्रदेश के अलग-अलग जिलो में जाकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने वाले हैं। साथ ही इस दौरान वे कई जनसभाओं को भी संबोधित करने वाले हैं। 

लोकसभा के इस समर में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एमपी में दस्तक देने वाले हैं। चार मई को वे भोपाल आने वाले हैं। यहां से वे ब्यावरा के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां कई कार्यक्रमों में शिरकत भी करने वाले हैं। स्थानीय कार्यक्रमों के साथ ही वे कई सभाओं को भी संबोधित करने वाले हैं। सीएम योगी अशोकनगर में लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो भी करने वाले हैं। इसके बाद वे शाम को चार बजे अशोकनगर से शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। जहां उनके द्वारा विशाल जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। 
 


संबंधित समाचार