होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महाकाल मंदिर में बना दान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, मिला 81 करोड़ चढ़ावा

महाकाल मंदिर में बना दान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, मिला 81 करोड़ चढ़ावा

MP BREAKING : मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए हर रोज देश विदेश से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर ने इस साल दान प्राप्त करने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। देश के हर राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आकर दर्शन लाभ लेते हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड 81 करोड़ का दान मिला है। भगवान महाकाल के प्रति आस्था श्रद्धा के कारण ही श्रद्धालू उद्योगपति हो या मजदूर अपनी हैसियत के मुताबिक भगवान के चरणों में दान अर्पित करते हैं। मंदिर में दान भेंट पेटी में नगद राशि दानपेटी, दान रसीद और लड्डू प्रसाद के साथ ही मंदिर की धर्मशाला से प्राप्त हुआ है।, दान के लिए दिए चेक, ऑनलाइन भुगतान, पूजन अभिषेक की रसीद से, बाबा महाकाल के लड्डू प्रसाद और मंदिर की धर्मशाला में ठहर कर श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का खजाना भरा है। इस बार मिला दान पिछले साल के मुकाबले डबल बताया जा रहा है। यह महाकालेश्वर मंदिर का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है

इतनी बड़ी राशि दान आने का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में वर्ष भर भीड़ रहती है। बीते दो वर्ष कोरोना के कारण महाकाल मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया था। महाकाल मंदिर ने दान राशि में दान पेटी, दान रसीद और लड्डू प्रसाद के साथ ही मंदिर की धर्मशाला से प्राप्त आय शामिल की है। जैसे ही लॉक डाउन हटा और प्रतिबंध समाप्त होने के बाद तो पर्व, त्योहारों के साथ ही सामान्य दिनों में ही महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने लगी श्रद्धालुओं की श्रद्धा ने बाबा महाकाल  के खजाने को पिछले वर्षो की तुलना में दोगुना भर दिया है। महाकाल मंदिर में 1 सितंबर 2021 से 15 सितंबर 2022 के दौरान एक वर्ष 14 दिन में यह दान राशि मंदिर के अलग अलग तरीके से मंदिर के खजाने में जमा हुई बड़ी आय जो अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। 1 सितंबर 2021 से लेकर 1 सितंबर 2022 तक एक वर्ष के दौरान महाकाल मंदिर में 81 करोड़ से अधिक का दान आया है।


संबंधित समाचार