होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महंगा पड़ा अपने से 9 साल छोटे लड़के को बॉयफ्रेंड बनाना, गुस्सैल युवक ने की महिला की हत्या, कहा और लड़कियों के पास जाने से करती थी मना

महंगा पड़ा अपने से 9 साल छोटे लड़के को बॉयफ्रेंड बनाना, गुस्सैल युवक ने की महिला की हत्या, कहा और लड़कियों के पास जाने से करती थी मना

MP BFREAKING : शिवपुर के लुचगांव में रहने वाली शादीशुदा महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार रात उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है। महिला के तीन बच्चे हैं और आरोपी उससे 9 साल छोटा है। घटना जिले से 70 किमी दूर गांव की है। आरोपी संजय केवट (22) और 31 साल की महिला पड़ोसी थे। दोनों के अफेयर के बारे में उनके परिवार के लोगों को भी जानकारी थी। तीन दिन पहले ही महिला का पति से झगड़ा हुआ था। गुस्से में पति घर से चला गया था। हत्या की जानकारी लगने पर वह घर लौट आया है। दरअसल महिला को युवक के दूसरी लड़कियों से बात करने से एतराज होता था। इसलिए उसने रात 12 बजे युवक को बातचीत के लिए घर बुलाया था।

बातचीत के दौरान बहस इतनी बढ़ी कि उनके बीच झगड़ा होने लगा। झगडे  के दौरान घर में महिला के तीन बच्चे (डेढ़ साल, तीन साल और 8 साल) सो रहे थे। सबसे बड़े बेटे की रात 2.30 बजे नींद खुली। उसने महिला और उसके प्रेमी को झगड़ा करते देख घर के बाहर सो रहे अपने दादा को बताया। लेकिन महिला पहले ही प्रेमी और उसके बीच किसी को भी नहीं आने के लिए कह चुकी थी। इसीलिए ससुर कुछ नहीं बोला और लेटा रहा। पोते को भी साथ सुला लिया। इसी दौरान आरोपी ने वहां रखा चाकू उठाकर महिला की हत्या कर दी।  बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में खून से लथपथ मिला था। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने बताया कि महिला को उसका दूसरी लड़कियों से बात करना पसंद नहीं था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के हाथ, सिर और पेट पर चाकू से कई वार किए थे।


संबंधित समाचार